फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Technical flaws in the paperless registry persist, and not a single registry could be done at the Mini Secretariat on Thursday.

Faridabad News: पेपरलेस रजिस्ट्री की तकनीकी खामियां बरकरार, लघु सचिवालय में गुरुवार को नहीं हो सकी एक भी रजिस्ट्री

Fri, 07 Nov 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Technical flaws in the paperless registry persist, and not a single registry could be done at the Mini Secretariat on Thursday.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा लोक प्रशासन को सरल बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में फिलहाल ठप पड़ी है। रजिस्ट्री कार्यालय में एक नवंबर से अब तक मात्र एक पेपरलेस रजिस्ट्री हुई है। जानकारी के मुताबिक यहां गुरुवार को एक भी रजिस्ट्री पूरी नहीं हो पाई। पोर्टल पर बार-बार तकनीकी त्रुटियां आने, सर्वर डाउन होने और डेटा अपलोड न होने जैसी समस्याओं के कारण रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटक रही है।

वहीं रजिस्ट्री कराने वाले वकीलों को भी पेपरलेस प्रक्रिया का कोई प्रशिक्षण नहीं मिला है। अशोक नागर एडवोकेट ने बताया कि उन्हें भी आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है और पोर्टल की धीमी गति से काम पहले की तुलना में अधिक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



रजिस्ट्रार-कम-सब रजिस्ट्रार (आरसी) सत्यदेव ने बताया कि तकनीकी टीम खामियों को दूर करने में लगी है और जल्द ही व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि इस नई प्रणाली से समय, कागजी कार्यवाही और भ्रष्टाचार से राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed