{"_id":"66118f4afa9be74cda0155a2","slug":"team-recovered-rs-25-lakh-from-the-vehicle-faridabad-news-c-24-1-fb11002-105626-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाका टीम ने गाड़ी से ढाई लाख रुपये किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाका टीम ने गाड़ी से ढाई लाख रुपये किए बरामद
Sat, 06 Apr 2024 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव के चलते जिले भर में तैनात की गई है नाका टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) एवं एसडीएम नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित की गई नाका टीम ने एक गाड़ी से ढाई लाख रुपये की नकदी बरामद की है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार गठित की गई नाका टीमें जिले भर में वाहनों की गहनता से जांच कर रही है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने जिलाभर में अलग-अलग नाका टीमें गठित की है, जो कि जिले से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच कर रही है l इसी के चलते पलवल के एआरओ एवं एसडीएम नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित की गई नाका टीम पलवल में वाहनों की जांच कर रही थी। इस नाका टीम के इंचार्ज सिंचाई विभाग के एसडीओ सुभाष अपनी टीम के सदस्यों पुलिस थाना कैंप के सब इंस्पेक्टर अमित, सिपाही जोगिंदर और नरेश कुमार के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक गाड़ी की जांच के दौरान ढाई लाख की नकदी मिली। इस नकदी के बारे में गाड़ी में सवार कोई संतोषजनक जवाब नहीं देख सके। इसके चलते ढाई लाख की नकदी जब्त करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।