फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Team reached to remove illegal construction stopped

अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम का रास्ता रोका

Wed, 14 Oct 2020 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Team reached to remove illegal construction stopped
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का तोड़फोड़ दस्ता बुधवार को बाईपास रोड पर किसान मजदूर कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाने पहुंचा, तो लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए और जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने समझाकर जाम लगाने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे संपदा अधिकारी के समझाने के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बाईपास रोड पर किसान मजदूर कॉलोनी के लोगों को सरकार ने आशियाना योजना के तहत फ्लैट आवंटित किए हैं। इसके बावजूद लोग यहां से जाने को तैयार नहीं है। बहुत से लोगों को फ्लैट नहीं मिले हैं तो वे अपने घर खाली नहीं कर रहे हैं। प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को भी विरोध के बीच कुछ मकान तोड़े थे। बुधवार को टीम जैसे ही दोबारा पहुंची, वैसे ही लोग घरों से लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। उन्होंने बाईपास रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी, जिसमें सनी नाम का एक युवक मामूली रूप से घायल भी हो गया। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने फिर से सड़क जाम करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करवाया और जाम लगाने से रोका। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे प्राधिकरण के संपदा अधिकारी परमजीत चहल लोगों को समझाया। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन

उजाड़ने से पहले बसाने की मांग
बाईपास रोड पर ही बसी संतोष नगर बस्ती के लोगों ने बुधवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी परमजीत चहल को ज्ञापन देकर उन्हें उजाड़ने से पहले बसाने की मांग की है। संतोष नगर, सेक्टर-33 निवासी संजय गुप्ता, लालमन, कपिल देव राय आदि ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी झुग्गी-बस्तियों को उजाड़ने से पहले वहां के लोगों को बसाने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद बाईपास रोड के विस्तारीकरण के नाम पर बिना मकान दिए उजाड़ा जा रहा है। यहां मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। घर उजड़ने के बाद वे सड़क पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed