फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers will go door to door to check homework during the summer vacation.

Faridabad News: ग्रीष्मावकाश में घर-घर जाकर शिक्षक जांचेंगे गृहकार्य

Sun, 17 May 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers will go door to door to check homework during the summer vacation.
ग्रीष्मावकाश में शिक्षा विभाग ने शुरू किया नया प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पढ़ाई को लेकर शिक्षा विभाग ने नया प्रयोग शुरू किया है। शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर अब अध्यापक विद्यार्थियों के घर जाकर उनके गृहकार्य की जांच करेंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को छुट्टियों में भी पढ़ाई से जोड़े रखना और उनमें शिक्षा के प्रति गंभीरता बढ़ाना है।जानकारी के अनुसार शिक्षक औचक निरीक्षण के तहत छात्रों के घर पहुंचेंगे और देखेंगे कि उन्हें दिया गया अवकाश कार्य पूरा हुआ है या नहीं। इस दौरान शिक्षक अभिभावकों से भी बातचीत करेंगे तथा बच्चों की पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को समझकर समाधान सुझाएंगे। विभाग का मानना है कि इससे शिक्षक, छात्र और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक अक्सर देखने में आता है कि गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थी पढ़ाई से दूरी बना लेते हैं और गृहकार्य को गंभीरता से नहीं लेते। जिसके चलते शिक्षकों को दोबारा पुराने पाठ पढ़ाने पड़ते हैं, जिससे शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित होता है और पाठ्यक्रम पूरा करने में परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed