फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   TB screening to be conducted using mobile X-ray vans in rural areas.

Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एक्स-रे वैन से होगी टीबी की जांच

Wed, 09 Sep 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
TB screening to be conducted using mobile X-ray vans in rural areas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया की ओर से फरीदाबाद में स्वास्थ्य हरियाणा परियोजना की शुरुआत की गई है। यह परियोजना राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के समन्वय से संचालित की जाएगी। इसके तहत मोबाइल एक्स-रे वैन से जिले के गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जांच, शीघ्र पहचान, निदान और उपचार के लिए मरीजों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


परियोजना के तहत ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया की टीम ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में एक्स-रे मशीन से लैस मोबाइल एक्स-रे वैन के माध्यम से मौके पर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। एक्स-रे जांच के आधार पर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी। संदिग्ध मरीजों के आगे की जांच के लिए थूक के नमूने भी एकत्र किए जाएंगे। टीम की ओर से मरीजों को जांच और निदान की प्रक्रिया के दौरान परामर्श एवं आवश्यक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed