फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tausif had friendship as Ankit

तौसीफ ने अंकित बनकर की थी दोस्ती

Wed, 28 Oct 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tausif had friendship as Ankit
तौसीफ ने अंकित बनकर की थी दोस्ती
विज्ञापन

फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की हत्या के मुख्य आरोपी तौसीफ ने खुद का नाम अंकित बताकर उससे दोस्ती की थी। तौसीफ को लगता था कि दोस्ती की शुरुआत में कहीं धर्म आड़े न आ जाए। हालांकि वह ज्यादा दिन निकिता को धोखा नहीं दे सका। उसके असली नाम का खुलासा तब हुआ, जब उसके एक साथी ने स्कूल में उसे असली नाम से पुकारा।
यह खुलासा निकिता के साथ स्कूल में पढ़ने वाली अंशु (बदला नाम) ने किया है। अंशु कॉलेज में भी निकिता के साथ ही थी। नाम और पहचान उजागर न करने की शर्त पर छात्रा ने बताया कि तौसीफ निकिता से दोस्ती करना चाहता था, जबकि वह स्कूल में सीनियर था। निकिता 11वीं कक्षा में थी, जबकि तौसीफ 12वीं में। सीनियर कक्षा में होने के कारण उन्हें कई महीने तक तौसीफ के असली नाम का पता नहीं लग सका। उसने निकिता को अपना नाम अंकित बताया। वह हमेशा निकिता से घुलने-मिलने की कोशिश करता था। छात्रा ने बताया कि वे उन दिनों इन बातों पर ध्यान नहीं देते थे। तौसीफ उनकी कक्षा में नहीं था, इसलिए ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के रिमांड पर हत्यारोपी
निकिता के हत्यारोपियों तौसीफ और रेहान को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पता चला है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने कई राज उगले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने निकिता का अपहरण शादी की नीयत से किया था। वह स्कूल के दिनों से उसे पसंद करता था और शादी करना चाहता था। अपहरण के बाद वह निकिता को मथुरा लेकर गया था। इसी बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके परिवार की पुलिस और समाज के सामने काफी बदनामी हुई। उसे और उसके परिवार को सबके सामने निकिता के परिवार से माफी भी मांगनी पड़ी। तौसीफ की योजना निकिता का अपहरण करके जबरन शादी करने की थी। इसीलिए सोमवार को उसने अग्रवाल कॉलेज के गेट पर निकिता को जबरन कार में डालने का प्रयास किया था। निकिता के विरोध करने पर उसने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed