फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   tauseef was near nikitas house before murder

हत्या से पहले निकिता के घर के पास था तौसीफ

Mon, 01 Feb 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
tauseef was near nikitas house before murder
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की हत्या से पहले आरोपी तौसीफ ने उसके घर के आसपास रेकी की थी। उसके फोन की लोकेशन चार बार निकिता के घर के आसपास ही दर्ज की गई। यह बयान निकिता मामले में जांच में जुटी टीम में शामिल हवलदार दिनेश कुमार ने दिए। सोमवार को निकिता मामले में दो डॉक्टरों और हवलदार के बयान दर्ज किए। निकिता हत्याकांड की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की कोर्ट में चल रही है। सोमवार को निकिता के शव का पोस्टमार्टम करने वाले बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने कोर्ट को बताया कि निकिता तोमर को काफी नजदीक से गोली मारी गई थी। गोली शरीर के पार हो गई थी। केस की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता व निकिता के मामा एदल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को तीन गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया। इसमें बीके अस्पताल से डॉक्टर मनीश दयाल और डॉ. मोनिका शामिल रही। डॉक्टरों ने कोर्ट को बताया कि निकिता तोमर के शरीर में एक गोली लगी थी। गोली नजदीक से मारे जाने के कारण आरपार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed