{"_id":"6a1f2ff2b6dffe55af02a5ad","slug":"taught-meditation-techniques-to-rpf-personnel-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71403-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरपीएफ कर्मियों को मेडिटेशन के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरपीएफ कर्मियों को मेडिटेशन के गुर सिखाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट फरीदाबाद में मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट फरीदाबाद से आए स्वयंसेवक अनूप और उनकी सहयोगी ने आरपीएफ कर्मियों को ध्यान (मेडिटेशन) के महत्व और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक अनूप ने बताया कि वर्तमान समय में घर और कार्यालय के कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव और जटिल परिस्थितियों का सामना मेडिटेशन के माध्यम से प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने में ध्यान की भूमिका पर प्रकाश डाला।