फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Taking supplements without advice can be costly for women

Faridabad News: बिना सलाह के सप्लीमेंट लेना महिलाओं के लिए पड़ सकता है भारी

Fri, 27 Feb 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Taking supplements without advice can be costly for women
भारती दुबे
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिम जाने वाली महिलाओं में बिना चिकित्सकीय सलाह के सप्लीमेंट लेने का क्रेज अब बढ़ता ही जा रहा है। विशेष रूप से क्रिएटिन जैसे सप्लीमेंट का बिना सही जानकारी और मार्गदर्शन के सेवन स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। शहर में सप्लीमेंट के कारण होने वाले दुष्प्रभाव के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

चिकित्सकों के अनुसार, बिना परामर्श के सप्लीमेंट्स का सेवन किडनी संबंधी समस्याएं, शरीर में पानी की कमी, पेट दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और यहां तक कि पथरी जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। कई मामलों में लंबे समय तक गलत मात्रा में सेवन से स्थिति और गंभीर हो सकती है। बीके अस्पताल में इन लक्षणों के साथ कई महिलाएं इलाज के लिए पहुंच रही हैं। डॉक्टर की मानें तो माह में करीब 50 महिलाएं सप्लीमेंट के कारण होने वाली दिक्कतों को लेकर इलाज के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


बीके अस्पताल में कृषि विज्ञान केंद्र की डाइटीशियन डॉ. वर्षा रानी ने बताया कि महिलाओं में इन दिनों जिम और फिटनेस को लेकर जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही सप्लीमेंट्स लेने का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिएटिन और अन्य सप्लीमेंट्स के फायदे तभी हैं, जब उनका सेवन सही मात्रा और विशेषज्ञ की सलाह से किया जाए। गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लिया गया सप्लीमेंट शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम ही फिटनेस का मूल आधार हैं। किसी भी प्रकार का सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से परामर्श अवश्य लेना चाहिए, ताकि दुष्प्रभावों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed