फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Take care of quality in the construction of mini secretariat'

‘लघु सचिवालय के निर्माण में गुणवत्ता का रखें ध्यान’

Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
'Take care of quality in the construction of mini secretariat'
फरीदाबाद। एसडीएम अपराजिता ने बृहस्पतिवार को एसडीओ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर जसमेर सिह व जेई राजकुमार के साथ बल्लभगढ़ में निर्माणाधीन नए लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें काफी कमियां पाई गई। एसडीएम ने एसडीओ को निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। वहीं अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ई-दिशा केंद्र का कमरा बहुत छोटा है। जिसे बड़ा करने के लिए कहा। इसके साथ ही प्रथम तल पर बनाएजा रहे रिकार्ड रूम को ग्राउंड फ्लोर पर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में रैंप को लंबा किया जाए। जिससे कि आमजन, बुर्जुगों व दिव्यांगजनों को चढ़ने व उतरने में कठिनाई न हो। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस उपायुक्त व तहसीलदार के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। एसडीओ को यह भी निर्देश दिए कि पब्लिक बाथरूम अलग से बनाया जाए। वहीं पिछली बैठक में लघु सचिवालय के लिए तय किए गए नए प्लान को कार्यकारी अभियंता द्वारा नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। एसडीओ जसमेर सिंह ने बताया कि कोविड की वजह से लघु सचिवालय का कार्य बंद है, क्योंकि मजदूर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले पांच महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed