{"_id":"65d5fcdd5fd85a7a150b4d67","slug":"take-back-the-case-soon-farmers-warned-the-government-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21005-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जल्द केस लें वापस... किसानों ने सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जल्द केस लें वापस... किसानों ने सरकार को दी चेतावनी
Wed, 21 Feb 2024 07:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर अब तक धरने पर किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर उतार चढ़ाव की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर को आधे घंटे के लिए कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने पर पुलिस ने 225 किसानों पर केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को धरना स्थल पर किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द केस वापस नहीं लिया तो वह बड़ा जाम लगाएंगे।
थाना छायंसा पुलिस ने केजीपी को जाम करने पर 225 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। किसानों का आरोप है कि यह केस झूठा है। किसी भी किसान, नौजवान और महिलाओं ने सरकारी मुलाजिम के अधिकारियों से कोई बदतमीजी व गाली गलौच नहीं की है। वहीं, जाम के दौरान आने वाले प्राइवेट वाहन व एंबुलेंस को तुरंत प्रभाव से निकाल दिया गया। उन्होंने केजीपी को 20 मिनट तक शांतिपूर्ण तरीके से बंद किया था, ताकि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांग को मान ले। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने केस वापस नहीं लिया तो सरकार बड़े जाम और अंजाम के लिए तैयार हो जाए। अब किसान अपने आप अपना रास्ता केजीपी और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर बना लेंगे।