{"_id":"6096c7618ebc3ed20242d41b","slug":"take-action-against-hospitals-that-do-not-rate-rate-faridabad-news-noi58091943","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट लिस्ट न लगाने वाले अस्पतालों के खिलाफ करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट लिस्ट न लगाने वाले अस्पतालों के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन
फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने शनिवार को सभी आठ इंसीडेंट कमांडर्स और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामले शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें गांव पर भी अपना ध्यान देना होगा। लोगों को जागरूक करना होगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी निजी अस्पताल रेट लिस्ट नहीं लगाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि सभी इंसिडेंट कमांडर पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार कांटेक्ट ट्रेसिंग पर अपना पूरा ध्यान फोकस करें। सभी अस्पतालों के बाहर इलाज की रेट लिस्ट अवश्य लगी हो। लगातार निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि जरूरतमंदों को तुरंत बेड मिले और उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। प्रतिदिन यह रिपोर्ट कंपाइल हो कि कितने बेड हैं और आज कितने खाली हुए हैं और कितनों पर नए मरीज आए हैं।
खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जिले में खाद्य वस्तुओं के दामों पर निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि जारी की गई रेट लिस्ट के अलावा कोई भी दुकानदार महंगे दामों पर सामान न बेचे। इंसिडेंट कमांडर अपनी टीमों के माध्यम से खाद्यान्नों के दामों पर लगातार नजर रखें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण अभियान को तेज करें। जो निजी कंपनियां व संस्थान टीकाकरण अभियान में सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें भी निर्धारित नियमों के अनुसार अनुमति प्रदान करें। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करें और कोई लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने में देरी न करें। उपायुक्त ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर भी जिले की स्थिति की समीक्षा की। इस मौके पर एचएसवीपी प्रशासक कृष्ण कुमार, एडीसी सतबीर मान, एसडीम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, नगर निगम के एएमसी इंदरजीत, संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान नवदीप नैन आदि मौजूद रहे।