Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swings and play equipment will be installed in the parks of Ward 12.

Faridabad News: वार्ड-12 के पार्कों में झूले और खेल उपकरण लगेंगे

Wed, 04 Nov 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Swings and play equipment will be installed in the parks of Ward 12.
निगम ने तैयार की योजना, 52 लाख रुपये से बेहतर की जाएगी व्यवस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अपने माता-पिता के साथ सुबह-शाम शहर के पार्कों में आने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की ओर से पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए नए झूले और अन्य खेल उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने वार्ड-12 के विभिन्न पार्कों में चिल्ड्रन प्ले उपकरण उपलब्ध कराने और लगाने की योजना तैयार की है। लगभग 52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे बच्चों को पार्कों में खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी कई पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में नई सुविधाएं मिलने से बच्चों के साथ पार्क में आने वाले अभिभावकों को भी सहूलियत होगी।
अधिकारियों का मानना है कि पार्क केवल सुबह-शाम टहलने वालों तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों के खेलने और परिवारों के समय बिताने के लिए भी बेहतर स्थान बनें, इसी दिशा में यह काम अहम होगा। नए उपकरण लगने से पार्कों में बच्चों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय निवासियों को अपने बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

---
शहर के अन्य पार्कों में भी बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
वार्ड-12 के बाद शहर के अन्य वार्डों में भी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि वार्ड-12 के लिए योजना तैयार हो चुकी है और इसके टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed