फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swindlers duped 6 people of Rs 14.30 lakh

Faridabad News: ठगों ने 6 लोगों से ठग लिए 14.30 लाख रुपये

Fri, 19 Dec 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Swindlers duped 6 people of Rs 14.30 lakh
अलग-अलग बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 6 लोगों से 14.30 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में 23 साल की युवती और एक 34 साल की महिला भी शामिल हैं। ठगों ने डीमेट खाना अनफ्रीज करने, मोबाइल हैक कर, स्कूल बैंच उपलब्ध कराने समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी मामलों में साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले संजय ने दी है। इनका आरोप है कि 17 अक्तूबर को अज्ञात ने इनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार इनकी जानकारी के बगैर ही ये ट्रांजेक्शन खाते से हो गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ की 23 साल की युवती ने दी है। युवती का कहना है कि 13 अक्तूबर को ठग ने संपर्क किया। आरोपी ने डीमेट खाता अनफ्रीज करने के नाम पर डिटेल ली और 70 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेहतपुर इलाके के महेंद्र प्रताप ने दी है। इनका आरोप है कि 6 व 7 दिसंबर को ठगों ने लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद इनके बैंक खाते से 675359 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-37 के रहने वाले आशीष ने दी है। इनका आरोप है कि 25 नवंबर को ठग ने स्कूल बैंच उपलब्ध कराने का झांसा देकर 2.72 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने एडवांस के नाम पर पेमेंट ली और बाद में संपर्क बंद कर दिया।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 2 दिसंबर को इन्होंने एक कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन सर्च किया था। उस नंबर पर बात हुई तो आरोपी ने समस्या का समाधान करने के नाम पर एपीके फाइल भेजी और डाउनलोड करा दी। बाद में इनके खाते से 1.83 लाख रुपये ठग लिए गए।

छठे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-58 की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 24 अक्तूबर से 1 दिसंबर के दौरान ठगों ने इनका बैंक खाता हैक कर कुल डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed