{"_id":"69a47b3274dc520e800c4a35","slug":"suresh-yadav-who-returned-after-retiring-from-the-army-was-welcomed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64076-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे सुरेश यादव का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे सुरेश यादव का किया स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले के गांव चीरसी में उस समय देशभक्ति का माहौल बन गया जब 26 वर्षों तक कुमाऊं रेजिमेंट में सेवाएं देने वाले सैनिक सुरेश यादव सेवानिवृत्त होकर पहली बार गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया।
गांव वासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। समारोह में न केवल गांव के लोग, बल्कि आसपास के गांवों के सेवानिवृत्त फौजी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
गांव निवासी सुनील ने बताया कि सुरेश यादव का परिवार गांव में फौजियों का परिवार के नाम से जाना जाता है। उनके दादा श्रीचंद यादव, ताऊ श्यामबीर यादव और चाचा सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह भी सेना में रह चुके हैं। यह परिवार लगातार तीन पीढ़ियों से देश सेवा करता आ रहा है, जिसके कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। समारोह में रोहताश यादव, मुकेश यादव, सरपंच सूबे सिंह, ताराचंद, मुकेश यादव, सुनील, जगदीश, नरेंद्र यादव, बीर सिंह के गांवों के दर्जनभर से अधिक सेवानिवृत्त फौजी भी मौजूद रहे।