{"_id":"6aef5c79951fee5c320758d8","slug":"surajkund-mela-preparations-for-uninterrupted-power-supply-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84799-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेला : निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेला : निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी
विज्ञापन
पर्यटन निगम ने जारी किया टेंडर, 45 दिन में पूरे करने होंगे विद्युत संबंधी कार्य
67.41 लाख रुपये खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-2027 के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से मेला परिसर को व्यवस्थित करने और जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में अब मेले की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 67 लाख 41 हजार 352 रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
इसके तहत मेला परिसर में विद्युत संबंधी कार्य और मरम्मत कराई जाएगी। सूरजकुंड मेले में हर साल देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी शिल्पकार और कलाकार हिस्सा लेने पहुंचते हैं। वहीं, बड़ी संख्या में पर्यटक भी मेले का रुख करते हैं। ऐसे में मेले के दौरान बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करना पर्यटन निगम के लिए अहम है। मेला परिसर में शिल्पकारों के स्टॉल, चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच, प्रवेश द्वार और अन्य स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
बिजली व्यवस्था बेहतर होने से शाम के समय पर्यटकों को परिसर में घूमने और खरीदारी करने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति महत्वपूर्ण रहेगी। पर्याप्त रोशनी से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।