फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund Mela: 100 years old hookah can be seen

सूरजकुंड मेला : 100 साल पुराने हुक्के का कर सकेंगे दीदार

Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Surajkund Mela: 100 years old hookah can be seen
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में सैलानियों को 100 साल पुराने हुक्के का भी दीदार होगा। इस हुक्के की कश कभी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल तक लगा चुके हैं। फिलहाल इसे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संग्रहालय में संजो कर रखा गया है। इसे मेला परिसर में बनाए जाने वाले हरियाणा के ‘अपना घर’ में लाया जाएगा। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह हुक्का करीब 100 साल पुराना है। आजादी के समय भी इसका इस्तेमाल खाप पंचायतों व आजादी की लड़ाई के लिए योजना बनाने के दौरान किया जाता था। आजादी के समय इसे उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान आदि के क्षेत्रों में बैलगाड़ी से गंतव्य तक पहुंचाया जाता था। इसकी ऊंचाई 4.6 व चौड़ाई 1.6 फीट है। यह पीतल, तांबे और लोहे से बना है। इसका वजन 65 किलो है। इसके पेंदे में एक बार में 34 लीटर तक पानी भरा जाता था, जबकि इसके चिलम के भीतर में एक बार में एक किलो से ज्यादा तंबाकू भरा जाता।
विज्ञापन

ऐसे मिली पहचान
साल 1979 में चौधरी चरण सिंह जब प्रधानमंत्री बने तो दिल्ली में हुई विजयी रैली में देशभर से किसान पहुंचे थे। इन किसानों के बीच यह हुक्का रखा गया था, जिसका चरण सिंह ने कश लगाया था। ठीक इसी तरह हरियाणा के किसानों की दूसरी विजयी रैली साल 1990 में देवीलाल के उप-प्रधानमंत्री बनने पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई थी। उस वक्त भी ये हुक्का वहां था। यही नहीं दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में जब-जब खापों की बड़ी पंचायतें हुईं हैं, यह हुक्का वहां फैसलों का गवाह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अपना घर’ बनेगा सेल्फी प्वाइंट
35वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में ‘अपना घर’ सैलानियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनेगा। मेला प्रबंधक के अनुसार यहां हरियाणवी पगड़ी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। बच्चे, युवा से लेकर हर उम्र के लोग इसको पहनना पसंद करेंगे। साथ ही फोटो खिंचवाते नजर आएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस बार मेले में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 19 मार्च से चार अप्रैल के बीच 10 लाख से अधिक सैलानियों के पहुंचने की संभावना है।

मेले में इस बार भी सैलानियों को काफी कुछ देखने को मिलेगा। 100 साल पुराने हुक्के के साथ हरियाणवी पगड़ी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। मेले की तैयारी जोरों से की जा रही है।
- राजेश जून, नोडल अधिकारी, सूरजकुंड मेला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed