{"_id":"6a36cdf388a7b918b6080216","slug":"super-kings-defeated-royal-challengers-by-29-runssuper-kings-defeated-royal-challengers-by-29-runs-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72870-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 29 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 29 रन से हराया
विज्ञापन
शानदार शतक के साथ चमके यश राय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित भूमि क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 29 रन से हरा दिया। 35 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई सुपर किंग्स ने छह विकेट के नुकसान पर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से यश राय ने 77 गेंदों में 105 रनों की शतकीय पारी खेली जबकि जीनल रोज ने 42 रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स के लिए पर्व भाटिया और नक्श भड़ाना ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम पांच विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से अमन पाशा ने 89 गेंदों में 87 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि अभिनय सिंह ने 40 रन बनाए। सुपर किंग्स के गेंदबाज विहान जोली ने 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए। यश राय को मैन ऑफ द मैच और अमन पाशा को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।