फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sun and rain changed the mood of the weather

Faridabad News: धूप और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Thu, 04 Sep 2025 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sun and rain changed the mood of the weather
विज्ञापन

शाम को फिर चली ठंडी हवा, देर तक हुई बूंदाबांदीसंवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार का दिन मौसम के अजब रंग लेकर आया। दोपहर के समय जहां तेज धूप ने लोगों को उमस का एहसास कराया, वहीं अचानक हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर की इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत भी दी। दिलचस्प बात यह रही कि धूप और बारिश एक साथ देखने को मिली, जिससे मौसम का नजारा खास बन गया।


शाम होते-होते मौसम फिर से साफ हो गया, लेकिन बूंदाबांदी दोबारा शुरू हो गई। दिनभर के इस बदलते मौसम ने लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंडी हवाओं का अनुभव कराया। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि बारिश वाले बादलों की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने तापमान में गिरावट होने से बच्चों और बुजुर्गों में मौसमी बीमारियों के खतरे को लेकर चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को सुझाव दिया गया है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही, नगर निगम को भी बारिश से होने वाले जलभराव और गंदगी को रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed