फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Suggest measures to reduce the cost of farming

Faridabad News: खेती में लागत कम करने के उपाय बताए

Sat, 25 Apr 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Suggest measures to reduce the cost of farming
फरीदाबाद। पंचायती राज दिवस के अवसर पर गांव घरोड़ा में किसानों को वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र फरीदाबाद द्वारा किया गया जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. विनोद मोहन ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता समझाई। उन्होंने कहा कि बिना मिट्टी परीक्षण के उर्वरकों का अधिक प्रयोग न केवल मिट्टी की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उत्पादन लागत भी बढ़ाता है। किसानों को हर वर्ष मिट्टी की जांच करवाने और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह दी गई। डॉ. वर्षा रानी ने गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बताते हुए अधिक तरल पदार्थ, अंकुरित दालें, सत्तू, नींबू पानी और छाछ के सेवन की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed