फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Studying in a tin shed school has become a tough test for students.

Faridabad News: टीन शेड के स्कूल में पढ़ाई बनी विद्यार्थियों के लिए कठिन परीक्षा

Tue, 14 Oct 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Studying in a tin shed school has become a tough test for students.
पांच कमरों में कैद 600 विद्यार्थियों का भविष्य, बरसात में करना पड़ता है मुश्किलों का सामना
विज्ञापन

तरुण तायल
फरीदाबाद। प्रेस कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले 600 से अधिक विद्यार्थी टीन शेड में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। किराये की जमीन पर संचालित हो रहे इस विद्यालय में केवल पांच टीन शेड के कमरे हैं, जिससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात व ज्यादा धूप के समय टीन शेड का ये स्कूल ही विद्यार्थियों के लिए कठिन परीक्षा बन जाता है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय का संचालन दो शिफ्टों में होता है। सुबह की शिफ्ट में कक्षा 6 से 10 तक के करीब 350 छात्र पढ़ते हैं, जबकि दोपहर की शिफ्ट में प्राथमिक कक्षाओं के 250 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। कक्षा 6 से 9 के लिए प्रत्येक कक्षा के दो-दो अनुभाग हैं।
विज्ञापन


छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के सामने कूड़े का ढेर लगा रहता है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। कागजों में पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद, मौके पर अध्यापकों को अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके कारण पढ़ाई का संचालन प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति शिक्षा के बुनियादी ढांचे और व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से समस्याओं के मद्देनजर अस्थायी समाधान करा दिया जाएगा व स्थायी समाधान के लिए निदेशालय को पत्र लिखकर जल्द समाधान कराने के प्रयास किया जाएगा। - मनोज मित्तल, जिला उप शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed