फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will get mid-day meal with five-star hygiene

Faridabad News: छात्रों को मिलेगा फाइव-स्टार हाइजीन वाला मिड-डे-मील

Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students will get mid-day meal with five-star hygiene
शिक्षा विभाग और संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने तैयार किया मेगा प्लान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 75 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहतरीन खबर है। अब स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे-मील का न सिर्फ स्वाद बदलेगा, बल्कि वह पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाइजीन और न्यूट्रिशन मानकों से भरपूर होगा। शिक्षा विभाग और संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने मिलकर जिले के बच्चों की सेहत दुरुस्त करने के लिए यह मेगा प्लान तैयार किया है।

योजना के तहत बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की निगरानी अब सीधे स्कूलों के मुख्य शिक्षक करेंगे। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद ब्लॉक के स्कूलों में गणित और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को इस बार फूड सेफ्टी एक्सपर्ट बनाया जा रहा है। ये शिक्षक सीधे संयुक्त राष्ट्र की प्रोग्राम पॉलिसी ऑफिसर से भोजन पकाने के सही तापमान, बर्तनों की डीप-क्लीनिंग और अनाज के सुरक्षित रखरखाव के गुर सीखेंगे।
विज्ञापन




जब ये शिक्षक खुद मास्टर ट्रेनर बनकर लौटेंगे, तो स्कूलों के पार्ट-टाइम कुक-कम-हेल्पर्स को इस तरह प्रशिक्षित करेंगे। सरकारी स्कूलों की रसोई किसी फाइव-स्टार किचन की तरह पूरी तरह हाइजीन नजर आएगी। इससे जिले के 75 हजार से अधिक बच्चों को हर दिन स्कूल में पूरी तरह स्वच्छ, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed