फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students were given a message about de-addiction.

Faridabad News: छात्रों को नशा मुक्ति का संदेश दिया

Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students were given a message about de-addiction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यालय तक लगभग 52 किलोमीटर तथा वापसी सहित कुल 104 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
साइकिल यात्रा के दौरान डॉ. वर्मा अरुआ, अटाली, दयालपुर, मच्छगर और चंदावली सहित कई गांवों से होकर गुजरे। उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और राहगीरों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने, नियमित व्यायाम करने और पर्यावरण-अनुकूल साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 550 से अधिक छात्र-छात्राओं और लगभग 50 शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने परिवार और समाज को भी नशा विरोधी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अनुशासित एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला जीवन अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed