{"_id":"6aa845a95aa6fe17520b4412","slug":"students-viewed-the-books-at-the-exhibition-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79984-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पुस्तकों का किया अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पुस्तकों का किया अवलोकन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हिंदी पखवाड़े के तहत एनआईटी-2 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के पुस्तकालय में सोमवार को पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एक ही स्थान पर हिंदी साहित्य की एक हजार से अधिक पुस्तकें देखकर विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों और विधाओं की किताबों से रूबरू होने का अवसर मिला।
विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष प्रभात मोर ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के दौरान हर वर्ष सितंबर में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य से जोड़ना और उनमें नियमित पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के नियमित पठन से विद्यार्थियों के शब्द-भंडार, अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान टीजीटी संस्कृत नारायण प्रधान ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और पठन का संकल्प दिलाया। प्रदर्शनी के संचालन में रीडर्स क्लब के पदाधिकारियों दिव्यांशु, काश्वी मोर और आरिस्ता हुड्डा ने सहयोग किया। संवाद