फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students taking admission in college will have to plant trees

Faridabad News: कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को लगाने होंगे पौधे

Tue, 09 Jun 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students taking admission in college will have to plant trees
हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त (एडेड) कॉलेजों में नए सत्र से दाखिला लेने वाले छात्रों को घर या परिसर में एक पौधा लगाना होगा। उच्च शिक्षा विभाग की इस नई पहल के तहत यह कार्य करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, नए छात्रों को कॉलेज परिसर, अपने घर या आस-पास के किसी भी सुरक्षित स्थान पर कम से कम एक पौधा लगाना होगा। खास बात यह है कि छात्र को केवल पौधा लगाना ही नहीं होगा, बल्कि उसे बड़ा करने और उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। पौधे के रखरखाव के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को कुछ वित्तीय सहायता (राशि) भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में आठ सरकारी कॉलेजों सहित कुल 11 राजकीय और एडिड कॉलेज हैं, जहां हजारों छात्र हर साल दाखिला लेते हैं। हालांकि, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता का कहना है कि अभी इस योजना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन विभाग के निर्देशानुसार सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों को पौधे लगाने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed