Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students showcased their talent through new science experiments.

Faridabad News: विज्ञान के नए प्रयोगों से छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent through new science experiments.
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन, तीन टीमें राज्य स्तर पर चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सतत भविष्य के लिए विज्ञान में नवाचार विषय पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के मूल्यांकन के बाद जिले की तीन टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ आसपास की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजने में भी रुचि दिखाई। उन्होंने किसी समस्या को समझने से लेकर उसका हल तलाशने तक अपने शोध और नए प्रयोगों के जरिये प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और समस्याओं के समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग में मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-87 की टीम का चयन हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिकोना पार्क एनआईटी-एक की टीम ने भी वरिष्ठ वर्ग में जगह बनाई। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली की टीम को चुना गया। ये तीनों टीमें 27 और 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगी। वे फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विज्ञान पर्यवेक्षक श्रीकृष्ण और स्कूल के प्रधानाचार्य संजय यादव ने किया। आयोजन का समन्वय जिला समन्वयक रितु शर्मा और अकादमिक समन्वयक सुरुचि ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में किया गया। इराडा ने हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से इसे संपन्न कराया। यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। परियोजनाओं का मूल्यांकन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया। इसमें पीजीटी अशोक बामनिया, पूजा भट्टाचार्य और पर्यावरणविद् अशोक शामिल रहे। निर्णायकों ने शोध की प्रक्रिया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का आकलन किया। उन्होंने नवाचार और प्रोजेक्ट की उपयोगिता को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed