फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students showcase their strength in the Inter-School Soccer League

Faridabad News: इंटर-स्कूल सॉकर लीग में छात्रों ने दिखाया दम

Tue, 21 Apr 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Students showcase their strength in the Inter-School Soccer League
फरीदाबाद मनस्कृति स्कूल  फुटबॉल मैदान में अंतर स्कूल सॉकर लीग में भाग लेते ​खिलाड़ी । स्रोत: वि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में मनस्कृति सॉकर लीग के तहत इंटर-स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक और बालिकाओं ने विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए छह मुकाबले खेले। बालिका वर्ग के अंडर-13 वर्ग में आइशर स्कूल ने मनस्कृति स्कूल को 4-0 से हराया। वहीं अंडर-15 में आइशर स्कूल ने कड़े मुकाबले में जीजीएसएसएस को 2-1 से मात दी। अंडर-17 वर्ग में जीजीएसएसएस ने बेहतर खेल दिखाते हुए मनस्कृति स्कूल को 2-0 से हराया।

वहीं बालक वर्ग के मुकाबले भी काफी रोमांचक रहे। अंडर-13 में डीपीएस-19 ने मनस्कृति स्कूल को 2-1 से हराया। अंडर-15 में डीपीएस गुरुग्राम ने मजबूत डिफेंस के दम पर डीपीएस-19 को 1-0 से मात दी। वहीं अंडर-17 का अंतिम मुकाबला मनस्कृति स्कूल और डीपीएस-81 के बीच खेला गया, जिसने पूरे टूर्नामेंट का शानदार समापन किया।
विज्ञापन



मनस्कृति सॉकर लीग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनीषा गुप्ता, डॉ. आनंद गुप्ता, आनंद मेहता और संजय सप्रा मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और अनुशासन पर जोर दिया। वहीं स्कूल की प्राचार्या पूजा आहूजा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता ने फरीदाबाद और गुरुग्राम में बढ़ती फुटबॉल संस्कृति को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed