{"_id":"6883d251a83273d0640b4fc6","slug":"students-paid-tribute-to-the-brave-martyrs-on-kargil-vijay-diwas-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47901-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियों ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियों ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित कारगिल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एवं ब्रिगेड अधिकारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने की।
इस अवसर पर भारतीय सेना के पराक्रम और 527 वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और भाषण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारत के साहस, संकल्प और अनुशासन की प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्राध्यापिकाएं सुशीला बेनीवाल, सरिता, ममता, दीपांजलि तथा जेआरसी सदस्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। पोस्टर प्रतियोगिता में काजल पुत्र मुखिया ने प्रथम, काजल पुत्री किशन ने द्वितीय तथा भूमि पुत्री राजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।