Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students of state universities will get an opportunity to study in Europe.

Faridabad News: राजकीय विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा यूरोप में पढ़ाई का मौका

Wed, 11 Nov 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students of state universities will get an opportunity to study in Europe.
रोमानिया की तकनीकी यूनिवर्सिटी के साथ 2+2 ड्यूल डिग्री कार्यक्रम की तैयारी
विज्ञापन

अगले सत्र से 15 विद्यार्थियों का पहला बैच भेजने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के विद्यार्थियों को जल्द ही यूरोप में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के साथ 2+2 ड्यूल डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत विद्यार्थी दो साल फरीदाबाद और अगले दो साल रोमानिया में पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को दोनों विश्वविद्यालयों से डिग्री मिलेगी।

इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय रंगा और प्रो. संजीव गोयल के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रोमानिया में तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ चर्चा की। दोनों संस्थानों के बीच छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान, छात्रवृत्ति और संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रमों को लेकर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का लक्ष्य आगामी शैक्षणिक सत्र से करीब 15 विद्यार्थियों का पहला बैच शुरू करना है। विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए रोमानियाई विश्वविद्यालय ने अल्पकालिक छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आवास और भोजन के लिए छात्रवृत्ति देने की पेशकश की है। वहीं, चयनित विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस कम करने के लिए आर्थिक सहायता की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। औपचारिक समझौता होने से पहले दोनों विश्वविद्यालय क्रेडिट स्ट्रक्चर और शैक्षणिक कैलेंडर में समानता लाने पर काम करेंगे। आने वाले महीनों में पाठ्यक्रम के समन्वय और अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों संस्थान यूरोपीय अनुसंधान निधि और शिक्षक आदान-प्रदान के लिए इरास्मस प्लस के तहत संयुक्त प्रस्ताव देने पर भी सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों को यूरोपीय तकनीकी शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे। इससे विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान भी मजबूत होगी।


एंटी-ड्रोन तकनीक और एआई में भी होगा प्रशिक्षण

सहयोग के तहत रोमानिया के इंजीनियरिंग विद्यार्थी फरीदाबाद परिसर में एंटी-ड्रोन तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर से जुड़े विशेष प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संयुक्त इनक्यूबेशन कार्यक्रम के तहत यूरोपीय छात्र नवाचारियों के लिए हरियाणा में दो सप्ताह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, उद्योगपति और निवेशक मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed