फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students from the district will now conduct research on the city's problems.

Faridabad News: जिले के विद्यार्थी अब शहर की समस्याओं पर करेंगे शोध

Sun, 30 Aug 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students from the district will now conduct research on the city's problems.
प्रदूषण, जाम, जलभराव और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों के समाधान तलाशेंगे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की स्थानीय समस्याओं को अब स्कूली विद्यार्थी भी अपने शोध और प्रयोग का विषय बना सकेंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और समस्या के समाधान से जोड़ने की दिशा में पहल की जा रही है।
इसके तहत विद्यार्थी अपने आसपास की समस्याओं का अध्ययन कर उनके व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए परियोजनाएं तैयार कर सकेंगे। जिले में प्रदूषण, यातायात जाम, जलभराव, कचरा प्रबंधन, पेयजल, जल संरक्षण और हरित क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे हैं। विद्यार्थी इन समस्याओं को समझने के लिए अपने स्तर पर सर्वे कर सकते हैं और आंकड़े जुटाकर उनके आधार पर शोध परियोजना तैयार कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर बरसात के दौरान एनआईटी, बल्लभगढ़ और औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाले जलभराव, प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम तथा शहर में बढ़ते प्रदूषण को शोध का विषय बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें वास्तविक समस्याओं से जोड़ना है। बेहतर परियोजनाओं के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सकता है। इससे छात्र अपने विचारों को मॉडल, प्रयोग या शोध के रूप में विकसित कर सकेंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थी समस्या का चयन, सर्वे, आंकड़ों का अध्ययन और समाधान तैयार करने की प्रक्रिया सीखेंगे। इससे उनमें वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद एक औद्योगिक और तेजी से विकसित होता शहर है। ऐसे में स्थानीय समस्याओं पर विद्यार्थियों की भागीदारी शहर के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। युवाओं के नए विचारों से प्रदूषण कम करने, पानी बचाने, कचरा प्रबंधन सुधारने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के नए उपाय सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed