{"_id":"68a89e6c70bce2cd99086ab6","slug":"students-enthralled-the-audience-by-presenting-on-art-and-culture-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49698-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कला, संस्कृति पर प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कला, संस्कृति पर प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने बांधा समा
Fri, 22 Aug 2025 10:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज में दीक्षांत-2025 इंडक्शन कार्यक्रम सम्पन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्टूडेंट इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षांत–2025 का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां भी हुईं। लगभग 310 विद्यार्थियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। कॉलेज प्राचार्य और विभिन्न विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं परीक्षा से जुड़े नियम, उपलब्ध सुविधाएं और करियर निर्माण के अवसरों की जानकारी दी। विज्ञान, वाणिज्य, कला, पुस्तकालय, खेल और प्लेसमेंट सेल से जुड़े विभागों ने अपनी-अपनी गतिविधियों का परिचय कराया।
इतिहास विभाग ने विद्यार्थियों को एनएसएस, एनसीसी और सामाजिक सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं, खेल विभाग ने विद्यार्थियों को योग, ट्रैकिंग और अन्य प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विभिन्न समितियों आंतरिक शिकायत समिति, लैंगिक उत्पीड़न निवारण समिति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई।