{"_id":"67fabc811db0955fcb03370a","slug":"students-created-ruckus-when-online-exam-did-not-start-on-time-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-41568-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑनलाइन परीक्षा समय पर शुरू नहीं होने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑनलाइन परीक्षा समय पर शुरू नहीं होने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
अजरौंदा चौक स्थित एक केंद्र पर थी नर्सिंग अधिकारी की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा चौक स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर शनिवार को नार्सेट एम्स नर्सिंग अधिकारी की परीक्षा सर्वर डाउन होने से समय से शुरू नहीं हो पाई। आरोप है कि परीक्षा समय पर शुरू नहीं होने से परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट गया। विभिन्न राज्यों से आए परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया और परीक्षा केंद्र संचालकों और एम्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके कुछ देर बाद परीक्षा संपन्न कराई गई।
नार्सेट एम्स नर्सिंग अधिकारी की परीक्षा शनिवार सुबह अजरौंदा चौक स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर थी। केंद्र पर विभिन्न राज्यों से करीब 200 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों ने बताया कि सेंटर पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा सुबह नौ बजे थी और परीक्षार्थी सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने लगे थे। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा में सर्वर न चलने की वजह से 10 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो पाई। परीक्षा का समय बीतने पर परीक्षार्थियों में नाराजगी फैल गई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन अभ्यर्थी आक्रोशित हो उठे। इस दौरान किसी ने भ्रम फैला दिया कि पेपर लीक होने के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी है। जबकि परीक्षा संचालक का कहना है कि सर्वर डाउन होने के कारण देश के किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नहीं हो सकी है। ऐसे में अभ्यर्थी आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे।
राजस्थान से परीक्षा देने फरीदाबाद आए छात्रों का कहना है कि हजारों रुपये देकर फार्म भरते हैं। इतनी दूर परीक्षा देने आते हैं, उसके बाद परीक्षा नहीं होती। ऐसे में परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बेरोजगार युवक इतना पैसा कहां से ला सकते हैं। परीक्षार्थियों ने बताया कि ऐसे में समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। तकनीकी समस्याओं और प्रबंधन की लापरवाही से उनकी मेहनत बर्बाद हो रही है। छात्रों ने मांग की कि इस परीक्षा को रद कर दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाए। परीक्षार्थियों का रोष देखकर परीक्षा केंद्र संचालक को स्थानीय पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में दोपहर 12:30 बजे परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
वर्जन
तकनीकी दिक्कत होने के कारण परीक्षा में देरी हुई। इसे तुरंत दूर कर दोबारा से परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें कई परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। - यशपाल सिंह, प्रेस प्रवक्ता पुलिस