{"_id":"66b11bb3afedb86f4b05ef60","slug":"students-appearing-in-the-first-merit-list-can-deposit-fees-today-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28658-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रथम मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी आज जमा करा सकते हैं फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रथम मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी आज जमा करा सकते हैं फीस
विज्ञापन
- बुधवार को जारी होगी दूसरी मेरिट, नाम आने पर विद्यार्थी बृहस्पतिवार से जमा करा सकेंगे दाखिला फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर के प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों का दस्तावेज जांच सोमवार देर शाम संपन्न हो गया। जिनके दस्तावेजों की जांच हो चुकी है, वह विद्यार्थी मंगलवार यानी आज देर रात तक ऑनलाइन दाखिला फीस जमा कर सकते हैं। बुधवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की जा सकती है।
एलएलबी ऑनर्स, एमए, एमएससी व अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दस्तावेज का भौतिक सत्यापन संपन्न हो गया। प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी मंगलवार देर रात तक ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ सूची बुधवार को जारी होने की संभावना है। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों का बृहस्पतिवार को दस्तावेज का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सबकुछ ठीक होने के बाद विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय के प्रो. डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यालय से दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों की छह अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा हो सकेगी। इसके बाद ही दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। मालूम हो कि पीजी में जुलाई के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन का विकल्प के लिए पोर्टल खोला गया था।