फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   student obscene photo and video of fellow student went viral In Ballabhgarh

छात्र की धमकी के आगे नहीं झूकी छात्रा: मां को भेजी अश्लील फोटो-वीडियो; पीड़िता बोली- हत्या की दे रहा था धमकी

Sat, 06 Jan 2024 10:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 10:59 PM IST
सार

एनसीआर के बल्लभगढ़ जिले में एक छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो को साथ पढ़ने वाले छात्र ने वायरल कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
student obscene photo and video of fellow student went viral In Ballabhgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलेरना रोड पर स्थित एक स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र ने साथी छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दी। छात्र ने छात्रा की मां को धमकी देते हुए फोटो और वीडियो भी भेज दिए। छात्रा की शिकायत पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


11वीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने उसे अपने घर पर बुलाकर जबरदस्ती मोबाइल पर कुछ फोटो और वीडियो बना ली। जिसके बाद छात्र उसे वायरल करने की धमकी देकर घर पर बुलाने की कोशिश करता था। 

विज्ञापन

इस बात के बारे में छात्रा ने मां को बताया। छात्रा के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। छात्रा की मां ने छात्र का नंबर ब्लॉक करवा दिया और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद भी छात्र ने कई बार कक्षा में फोन न उठाने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। 

छात्रा के विरोध पर छात्र ने फोटो और वीडियो उसकी मां के फोन पर भेज दिए। आरोपी छात्र ने छात्रा की मां को धमकाया कि वह दोनों अकेली रहती हैं तो उनके साथ बेहद बुरा होगा। छात्र ने उसकी मां को धमकी दी कि जैसा वह कहता है वैसे बेटी को करने के लिए कहे। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और छात्रा की काउंसलिंग कर बयान भी दर्ज किए गए हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई कीजाएगी।

छात्र के परिजन ने जान से मारने की दी धमकी
परिवार वालों ने स्कूल के प्रधानाचार्य को इसकी शिकायत दी। 3 जनवरी की रात को छात्रा के घर पर दो आदमी और एक औरत आएं और छात्र के बारे में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसी शाम जब छात्रा ट्यूशन को जा रही थी तो 3 से 4 लड़कों ने उसको सड़क पर घेर लिया। जिसके बाद वह मां के साथ घर पर चली गई।

विज्ञापन

छात्रा के चाचा तक पहुंची ग्रुप पर वायरल वीडियो
छात्रा के चाचा के फोन पर किसी दोस्त ने छात्रा की वीडियो और फोटो भेज दी। यह वीडियो छात्र ने किसी सोशल मीडिया के ग्रुप में वायरल कर दी थी।

स्कूल ने किया छात्र को निष्कासित
छात्रा की ओर से शिकायत मिलने पर परिवार वालों को बुलाया गया। लेकिन छात्र के परिवार वाले नहीं आने की वजह से छात्र को निष्कासित कर दिया गया है। - रविंद्र फौजदार, प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed