फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student jumps to her death from the third floor of the school after being made to stand outside the classroom for four hours.

Faridabad News: कक्षा से बाहर 4 घंटे तक खड़ा रखने पर छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Wed, 02 Sep 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Student jumps to her death from the third floor of the school after being made to stand outside the classroom for four hours.
डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई घटना
विज्ञापन

आरोप है कि बिरयानी खाने के दौरान एक छात्रा से कहासुनी के बाद शिक्षिका ने दी थी सजा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को 11वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। छात्रा की पहचान पाली निवासी जानवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

छात्रा के पिता प्रमोद कुमार का आरोप है कि सुबह उनकी बेटी दो छोटे भाइयों के साथ स्कूल गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से फोन आया और उन्हें बादशाह खान अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। पिता के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली छात्रा ने उन्हें बताया कि जानवी स्कूल में वेज बिरयानी लेकर गई थी। कक्षा में बिरयानी खाने के दौरान उसकी एक छात्रा से कहासुनी हो गई। पिता का आरोप है कि शिक्षिका ने जानवी को करीब चार घंटे तक कक्षा से बाहर खड़ा रहने की सजा दी। छुट्टी से करीब 20 मिनट पहले उसने शिक्षिका से शौचालय जाने के लिए पूछा और वह उसके बाद स्कूल की तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


गली के लोगों ने दी स्कूल को सूचना

छात्रा स्कूल के बाउंड्री के पास रखी ईंटों के पास गिरी थी। गली में रहने वाले लोगों की ओर से दी गई सूचना के बाद स्कूल के अध्यापक उसको अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उच्च अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह छात्रा को गाड़ी से बीके अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। स्कूल प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने बताया कि छात्रा को कोई सजा नहीं दी गई थी। उनके अनुसार छात्रा कक्षा में थी और उसने शौचालय जाने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद वह तीसरी मंजिल पर कैसे पहुंची, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौत के कारण और घटना से पहले की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिता, सहपाठियों और स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल किसी शिक्षक या स्कूल प्रबंधन के सदस्य के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed