{"_id":"65d73efcd144dd9cc30a9cde","slug":"student-cheated-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-earning-more-money-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया का मायाजाल: घर बैठे ज्यादा पैसे कमाने का दिया लालच, छात्र को गंवाने पड़े चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया का मायाजाल: घर बैठे ज्यादा पैसे कमाने का दिया लालच, छात्र को गंवाने पड़े चार लाख रुपये
Thu, 22 Feb 2024 06:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:03 PM IST
सार
पीड़ित बीबीए का छात्र है। साथ ही वह बच्चों को पार्ट टाइम ट्यूशन भी पढ़ाते हैं। उनके पास 2 सितंबर 2023 को व्हाट्सप पर संदेश आया कि गूगल मैप पर 5 स्टार रेटिंग देकर 3,000 से 10,000 रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : iStock
विस्तार
मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र के साथ 4 लाख रुपये की ठगी हो गई। साइबर ठग महिला ने टास्क को पूरा करने पर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 निवासी मुरलीधर ने बताया कि बीबीए का छात्र है। साथ ही वह बच्चों को पार्ट टाइम ट्यूशन भी पढ़ाते हैं। उनके पास 2 सितंबर 2023 को व्हाट्सप पर संदेश आया कि गूगल मैप पर 5 स्टार रेटिंग देकर 3,000 से 10,000 रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने साइबर ठग महिला नेहा शर्मा ने टेलीग्राम में टास्क देना शुरू कर दिया। उसके बाद महिला ने उनको टेलीग्राम पर अशोक से मिलवाया। जिसके बाद आरोपी ठग अशोक ने उनको टेलीग्राम टास्क ग्रुप में जोड़ लिया।
विज्ञापन
ग्रुप में जुड़ने के बाद उन्होंने कई प्रकार के टास्क को पूरा करने के लिए विभिन्न 4 लाख 6 हजार 511 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। टास्क में कमाए हुए पैसों को वह अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात साइबर ठग से कहीं तो उन्होंने कहा उन पैसों को लेने के लिए पहले 7 लाख रुपये देने होंगे। जिस पर छात्र को शक हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। छात्र को आरोपियों ने टास्क के मुनाफे के नाम पर मात्र 7 हजार 890 रुपये दिए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन