{"_id":"65a6c461071582a4fd0aea45","slug":"student-beaten-for-talking-to-classmate-case-registered-against-teacher-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19461-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सहपाठी से बात करने पर छात्र को पीटा, शिक्षक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सहपाठी से बात करने पर छात्र को पीटा, शिक्षक पर केस दर्ज
विज्ञापन
- हो गया था फ्रैक्चर, ठीक होने पर छात्र के पिता ने केस दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सहपाठी से बात करने पर अध्यापक ने डंडा मारकर छठी कक्षा के छात्र का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-62 स्थित आशियाना फ्लैट निवासी छात्र के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा ओल्ड फरीदाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र है। उनके पड़ोसी का बेटा भी उसी स्कूल में पढ़ता है। दोनों एक साथ स्कूल जाते हैं। 21 दिसंबर को बेटे ने घर आकर बताया कि स्कूल में गणित विषय का पीरियड खाली था, इसलिए वह साथ वाली कक्षा में पढ़ रहे अपने दोस्त के पास चला गया। दोनों आपस में एक साथ घर जाने के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान अध्यापक मुनेंद्र ने आकर उसके दाहिने हाथ पर डंडा मार दिया। पिता ने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दावा है कि बेटे के हाथ में फ्रैक्चर है। ठीक होने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।
एक अन्य अध्यापिका पर लगाया धमकी देने का आरोप
छात्र के पिता का कहना है कि वह 31 दिसंबर को ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस में शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान स्कूल की शीला नाम की अध्यापिका ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत दी तो बेटे का नाम स्कूल से काट देंगे। ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।