फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stuck in society's lift for 20 minutes, woman felt dizzy

Faridabad News: सोसाइटी की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे, महिला को आए चक्कर

Sat, 12 Aug 2023 06:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Aug 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Stuck in society's lift for 20 minutes, woman felt dizzy
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में शुक्रवार रात महिला सहित तीन लोग 20 मिनट तक लिफ्ट खराब होने की वजह से फंस गए। लिफ्ट में फंसने के बाद इमरजेंसी कॉल और वेंटिलेशन ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से लिफ्ट में फंसी महिला को चक्कर आने लगे।


रॉयल हेरिटेज सोसायटी के 30वें फ्लोर पर रहने वाले महेश ने बताया कि वह निजी कंपनी में कार्य करते है। उनकी पत्नी भी निजी कंपनी में काम करती है। शुक्रवार रात को ड्यूटी से आने के बाद घूमने के लिए चले गए। घूमने के बाद रात 10 बजे वह वापस सोसाइटी में आए। महेश ने बताया कि फ्लैट में जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट ली। इसमें वह, पत्नी तथा एक और व्यक्ति था, जोकि 11 फ्लोर पर रहता है। थोड़ी देर के बाद लिफ्ट अचानक से रुक गई। उन्होंने लिफ्ट में लगे सिस्टम से इमरजेंसी कॉल के जरिए मदद के लिए फोन किया, तभी पत्नी को चक्कर आने लगे तो उन्होंने पानी पिलाने के बाद उसे बिठा दिया। उसके बाद कर्मचारी लिफ्ट को हाथों से खेलने की कोशिश कर रहा था, तभी लिफ्ट अचानक से चलते हुए नीचे वापस जाने लगी। लिफ्ट नीचे पहुंचने के बाद खुल गई। सभी लोग 20 मिनट के बाद लिफ्ट से बाहर निकले। महेश ने बताया कि बिल्डर को समय पर रखरखाव चार्ज दिया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद लिफ्ट को मेंटेन नहीं कर पा रहा है। मेंटेनेंस इंचार्ज देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ग्रेटर फरीदाबाद आरडब्ल्यूए के महासचिव सतेंद्र दुग्गल का कहना हैं कि हर सप्ताह सोसाइटियों की लिफ्ट की जांच की जानी चाहिए। जांच करने के बाद लिफ्ट के बाहर नोटिस लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed