फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strongly condemned lathi charge on farmers

किसानों पर लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा

Sat, 28 Aug 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Strongly condemned lathi charge on farmers
फरीदाबाद। करनाल में शनिवार को सीएम मनोहर लाल का विरोध करने पर हुए पुलिस के लाठी चार्ज को जिले के किसानों ने कड़े शब्दों ने निंदा की है। किसानों का मानना हैं कि सरकार अब उनकी आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करने में लगे हुई है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत के बजाय प्रताड़ित करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को करनाल में निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को करनाल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएम मनोहर लाल समेत अन्य नेता पहुंचे थे। वहीं सीएम आगमन का विरोध कर रहे किसानों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे जिले के किसानों ने सरकार के रवैये के खिलाफ रोष व्याप्त होने लगा है। उनका कहना हैं कि सरकार को किसानों से सीधे तरीके से बात कर सकती थी। विरोध करना लोगों का संवै धानिक अधिकार है। सरकार उनकी बुलंद आवाज को दबाने पर तूल हुई है।
विज्ञापन

किसानों से बातचीत
किसान होने के नाते पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध करता हूं और साथ ही पूरे देश के किसान ऐसे कृत्य को नहीं सहेेंगे। जिले के सभी किसानों को करनाल में जाकर प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए। जिससे सरकार तक बात रखी जा सके। - गिरिराज सिंह धनखड़, सेक्रेटरी, किसान सभा, समिति आईएमटी फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनको प्रताड़ित करने में जुटी है। करनाल में टोल प्लाजा पर किसानों शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे थे। उन पर लाठीचार्ज किया गया। यह काफी निंदनीय है। - सतपाल नरवत, किसान

सरकार किसानों को परेशान कर रही है। लेकिन किसान किसी भी तरीके से दबने वाले नहीं है। साथ ही जिले के हर किसान पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध करता है और करनाल के साथी किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है। - जगवीर सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed