फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patient reached the hospital from Kanpur by helicopter in 20 minutes.

Faridabad News: कानपुर से 20 मिनट में हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचा मरीज

Mon, 31 Aug 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Patient reached the hospital from Kanpur by helicopter in 20 minutes.
कानपुर से 20 मिनट में हेलीकॉप्टर से फरीदाबाद अमृता अस्पताल पहुंचा मरीज।  स्रोत: अस्पताल
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल की छत पर बने हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल में पहली बार हेलीकॉप्टर से मरीज इलाज के लिए पहुंचा। कानपुर से एयरलिफ्ट कर लाए गए मरीज को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने संभाला और उसे अस्पताल के समर्पित आंतरिक मेडिकल कॉरिडोर के जरिये सीधे इमरजेंसी विभाग में पहुंचाया गया। किडनी की बीमारी से ग्रस्त यह मरीज 20 मिनट में कानपुर से अस्पताल पहुंच गया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने अस्पताल के 28 मीटर लंबे और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से स्वीकृत रूफटॉप हेलीपैड पर लैंडिंग की। मेडिकल टीम पहले से हेलीपैड पर तैनात थी। लैंडिंग के बाद मरीज को बिना देरी किए निर्धारित आंतरिक रास्ते से इमरजेंसी विभाग में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन


मरीज स्टेज-3 क्रॉनिक किडनी की बीमारी से पीड़ित है। हाल ही में उसे हार्ट फेल्योर विद प्रिजर्व्ड इजेक्शन फ्रैक्शन (एचएफपीईएफ) की समस्या हुई थी। इसके अलावा फरवरी में उसकी रीढ़ की डी-11 वर्टिब्रा में आंशिक फ्रैक्चर भी हुआ था। मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए पूरे हवाई स्थानांतरण के दौरान मेडिकल टीम ने करीबी निगरानी रखी। हेलीकॉप्टर क्रू, इमरजेंसी विभाग और अस्पताल की क्लिनिकल टीम के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed