{"_id":"6a948a8a7dbc96840502b6a8","slug":"sector-46-receives-the-gift-of-development-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78772-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-46 में को मिली विकास की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-46 में को मिली विकास की सौगात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सेक्टर-46 में सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण और मेवला महाराजपुर में पांच ट्यूबवेल के निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।
सेक्टर-46 के सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं मेवला महाराजपुर में करीब 35 लाख रुपये की लागत से पांच ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता है।