फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Intense heat causing distress; waiting for rain.

Faridabad News: तेज धूप कर रही परेशान, बारिश का इंतजार

Mon, 31 Aug 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Intense heat causing distress; waiting for rain.
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रविवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। गर्मी और उमस के कारण लोग दिनभर बेहाल नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, शहरवासियों को अब बारिश का इंतजार है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप तेज होने के कारण वातावरण में गर्मी बनी रही। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। तेज धूप के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़-पौधों की छांव और दुकानों के बाहर बने शेड का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ बाजारों में लोग नींबू पानी, जूस, शीतल पेय और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। लोगों का कहना है कि उमस के कारण धूप में कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी लोगों को गर्मी से विशेष राहत मिलने की संभावना कम है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed