{"_id":"69da8e5c7629e9cd68060134","slug":"strong-on-commercial-use-of-domestic-cylinders-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67255-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घरेलू सिलेंडरों के कॉमर्शियल इस्तेमाल पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घरेलू सिलेंडरों के कॉमर्शियल इस्तेमाल पर सख्ती
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी और सख्त कर दी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि ओवरचार्जिंग, जमाखोरी और घरेलू सिलेंडरों के कॉमर्शियल इस्तेमाल पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं जिनका उद्देश्य न केवल नियमों का पालन करवाना है बल्कि आम उपभोक्ताओं को राहत देना भी है। अधिकारियों का कहना है कि गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किया गया है। 10 अप्रैल को टोल-फ्री नंबर पर प्राप्त 7 शिकायतों में से 2 का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं गैस की अधिक कीमत वसूली, जमाखोरी या घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल होता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर दें। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को भी सीधे शिकायत दी जा सकती है।