फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strike continues for the seventh day; people in distress.

Faridabad News: सातवें दिन भी हड़ताल, लोग रहे बेहाल

Wed, 05 Aug 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Strike continues for the seventh day; people in distress.
फरीदाबाद में दोषी पार्षदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे 
निगम मुख्यालय में कामकाज प्रभावित, कई लोग बिना काम कराए ही वापस लौट गए
विज्ञापन

एक्सईएन प्रकरण में 5 अगस्त तक नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) डालचंद शर्मा के साथ कथित अभद्रता के मामले में नगर निगम कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रही। निगम मुख्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना देकर मामले में नामजद लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो 6 अगस्त से हरियाणा के सभी नगर निकायों में कर्मचारी आंदोलन करेंगे।

धरने के चलते नगर निगम मुख्यालय में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कई लोग बिना काम कराए ही लौट गए। सफाई, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सेवाओं पर भी आंदोलन का असर पड़ता दिखाई दिया।
विज्ञापन


कर्मचारी बोले- यह पूरे कर्मचारी वर्ग के सम्मान का मामला
धरने की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहोत और म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान ने की। मंच संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया और सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक अधिकारी का नहीं बल्कि नगर निगम के प्रत्येक कर्मचारी के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई नहीं होती और पुलिस अपनी जांच पूरी कर आवश्यक कदम नहीं उठाती, तब तक टूल डाउन हड़ताल जारी रहेगी। धरने में अनूप चिंडालिया, नरेश बैंसला, अजय शास्त्री, रणसिंह नंबरदार, रघुबीर चौटाला, साबिर खान, सुदेश जैनवाल, विजय कश्यप, नंद ढकोलिया, राहुल चिंडालिया, विशाल पारचा, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, देवी चरण शर्मा, रणजीत शुक्ला, हेमवती नंदन, प्रदीप चावरिया, जितेंद्र छाबड़ा सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सेवाएं प्रभावित, लोगों को लौटना पड़ा
हड़ताल के कारण निगम मुख्यालय में विभिन्न शाखाओं का काम प्रभावित रहा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति कर, भवन शाखा और अन्य विभागों में काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन के चलते आगामी दिनों में भी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं यदि मामला नहीं सुलझा।


मैं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े काम को लेकर नगर निगम कार्यालय आया हूं । यहां भी काम नहीं हो पाया है। - गौरव, डबुआ

मैं यहां पर मत्यु प्रमाणपत्र के लिए आई हूं कई बार चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। बड़ी समस्या हो रही है। - कमलेश, गौंछी


मैं किसी के साथ उनके काम में मदद करवाने के लिए आया था। लेकिन यहां पर काम नहीं हो पाया है। - अनिल, गौंछी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed