फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strike continues for sixth day, city services affected

Faridabad News: छठे दिन भी जारी हड़ताल, शहर की सेवाएं प्रभावित

Wed, 06 May 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Strike continues for sixth day, city services affected
- सफाई और सीवर व्यवस्था चरमराई, कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई और सीवर सेवाएं प्रभावित रहीं। मुख्य बाजारों और कॉलोनियों में कूड़ा जमा होने लगा, जबकि कई इलाकों में नालियों की सफाई बाधित होने से जल निकासी भी धीमी रही।

हड़ताल के चलते नियमित सफाई कार्य प्रभावित हुआ और लोगों को दैनिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए गए, जिससे स्थिति आंशिक रूप से नियंत्रित रही। नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। यह आंदोलन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया जा रहा है, जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुए। फायर विभाग के कर्मचारी पिछले 28 दिनों से आंदोलनरत हैं और उन्होंने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने की, जबकि संचालन सचिव विशाल पार्छा ने किया।
विज्ञापन

वार्ता पर टिकी लोगों की नजर-
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लगातार सरकार से वार्ता की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। हड़ताल के समर्थन में अन्य कर्मचारी भी जुड़ रहे हैं। अब शहरवासियों की नजर प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संभावित वार्ता पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed