फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strictness will be taken on institutions registering illegal marriages in the name of Arya Samaj

Faridabad News: आर्य समाज के नाम पर अवैध विवाह पंजीकरण करने वाले संस्थानों पर होगी सख्ती

Tue, 17 Jun 2025 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Strictness will be taken on institutions registering illegal marriages in the name of Arya Samaj
महिला आयोग की जन सुनवाई में 21 मामले रहे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित मामलों की जन सुनवाई की। इस दौरान पहले से दर्ज 18 मामलों के साथ-साथ 3 नए मामलों को भी रिकॉर्ड में शामिल कर सुनवाई की गई।

रेणु भाटिया ने बताया कि ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा, वरिष्ठ महिला नागरिकों के अधिकारों और तलाक संबंधी विवादों से जुड़े थे। तलाक के मामलों में संबंधित जांच अधिकारियों (आईओ) को आपसी सहमति के आधार पर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जन सुनवाई के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि महिला आयोग आर्य समाज के नाम पर अवैध विवाह पंजीकरण करने वाले संस्थानों पर सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए आयोग दिल्ली स्थित आर्य समाज के मुख्यालय को पत्र भेजकर यह जानकारी लेगा कि फिलहाल राज्य में कौन-कौन से आर्य समाज मंदिर वैध रूप से विवाह पंजीकरण कर रहे हैं। संदेहास्पद केंद्रों के सत्यापन के बाद फर्जी पंजीकरण केंद्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणु भाटिया ने एक और गंभीर मामला साझा करते हुए बताया कि ऋचा नागपाल नामक एक महिला खुद को महिला आयोग की अध्यक्ष बताकर आम लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह महिला किसी भी रूप में आयोग से अधिकृत नहीं है। इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है और जल्द ही उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


महिला आयोग ने शिकायत दर्ज करने के लिए आयोग सखी हेल्पलाइन नंबर 9560080115 और मेल आईडी aayogmahila@gmail.com भी जारी की है, जिनके माध्यम से महिलाएं सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। जन सुनवाई के दौरान एसीपी क्राइम अमन यादव, एसएचओ महिला थाना बल्लभगढ़ सुनीता, और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article