फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strict action should be taken against those who do illegal gender test

अवैध रूप से लिंग जांच करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

Wed, 23 Jun 2021 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those who do illegal gender test
फरीदाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया की अध्यक्षता में पीएनडीटी एक्ट की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैध रूप से लिंग जांच करने वालों पर सख्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

डॉ. रणदीप पूनिया ने कहा कि अवैध लिंग जांच व पीएनडीटी नियमों की उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ जिले में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी केंद्रों को पीएनडीटी एक्ट के अनुसार सारी हिदायतें पूरी करनी होंगी। एक्ट के अनुसार नए अल्ट्रासाउंड खोले जा सकते हैं। पुराने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नवीनीकरण किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को पांच साल के लिए संबंधित स्थान का किरायानामा देना होगा। इसके साथ ही पीएनडीटी की हिदायतों अनुसार निर्धारित फीस भी जमा करवानी होगी। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण, डायग्नोस्टिक सेंटर के रजिस्ट्रेशन करने के अलावा पुराने रिकॉर्ड के रखरखाव व समीक्षा बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं जो डायग्नोस्टिक सेंटर मासिक रिपोर्ट नहीं भेजते, उनके खिलाफ कार्रवाई के बारे में भी कहा गया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट अटॉरनी सोहन सिंह, पीओ आईसीडीएस अनीता शर्मा, डॉ. प्रोमिता अहलावत, डॉ. सांध्य पपनेजा, डॉ. योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed