{"_id":"68d2f96916dab0857c0b82af","slug":"streetlights-malfunction-in-sector-3-huda-market-leaving-traders-upset-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51991-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-3 हुडा मार्केट में स्ट्रीट लाइटें खराब, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-3 हुडा मार्केट में स्ट्रीट लाइटें खराब, व्यापारी परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित हुडा मार्केट में आधे से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे रात्रि के समय बाजार में अंधेरा पसरा रहता है। इससे जहां ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है। लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। प्रधान अनिल भाटी ने बताया कि अंधेरे की वजह से ग्राहक शाम ढलते ही बाजार से दूर हो जाते हैं, जिससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
कई बार असामाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर चुके हैं। स्थानीय दुकानदारों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए ताकि बाजार की रौनक वापस लौटे और ग्राहक बिना किसी डर के रात में भी खरीदारी कर सकें।