{"_id":"6a63b917ea2c63c56002d765","slug":"streetlights-in-sainik-colony-out-of-order-for-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75694-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सैनिक कॉलोनी में एक सप्ताह से स्ट्रीटें लाइटें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सैनिक कॉलोनी में एक सप्ताह से स्ट्रीटें लाइटें बंद
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड नंबर-19 की सैनिक कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात होते ही कॉलोनी की कई गलियों में अंधेरा छा जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में लंबे समय तक स्ट्रीट लाइट खराब रहना सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।
शाम के बाद गलियों में रोशनी नहीं होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। देर रात काम से लौटने वाले लोगों को अंधेरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। वहीं, सड़क पर मौजूद गड्ढे और अन्य बाधाएं दिखाई नहीं देने के कारण गिरने और चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।
निवासी सुमन ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय कॉलोनी में असुविधा बढ़ गई है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को अंधेरे के कारण परेशानी होती है। खासकर रात के समय अकेले आने-जाने वाली महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन
वहीं निवासी सपना ने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि लाइटों की नियमित जांच नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनती है और समय पर मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से खराब लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की है।