फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Street vendors burnt the effigy of the minister

Faridabad News: बाटा रेहड़ी पटरी वालों ने फूंका मंत्री मूलचन्द शर्मा का पुतला

Wed, 24 Jul 2024 06:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 24 Jul 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Street vendors burnt the effigy of the minister
रेहड़ी पटरी टूटने का दुकानदारों ने किया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाटा चौक पर रेहड़ी पटरी की दुकानों को तोड़ने और बाटा तथा सर्विस रोड को आम रास्ता बंद करने के खिलाफ बुधवार को रेहड़ी पटरी वालों ने मूलचंद शर्मा का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री होने के कारण उनको जनता का ध्यान रखना चाहिए।
रेहड़ी पटरी विकास संघ लोगों ने बाटा चौक पर अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके के बाहर प्रर्दशन करते हुए मंत्री मूलचन्द शर्मा का पुतला फूंका। संघ के अध्यक्ष दीनदयाल गौतम ने कहा कि बल्लभगढ़ के विधायक और प्रदेश में मंत्री होने के कारण गरीबों का ध्यान रखें। उन्होंने आरोप लगाया कि बाटा चौक स्थित शराब के ठेका मालिक के कहने पर गरीबों का रोजगार खत्म किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि न केवल रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को उखाड़ फेंका गया, बल्कि सीमेंट ईंट लगाकर व एक बड़ा लोहे का खोखा सीमेंट का चबूतरा बनाकर रखने से आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन


रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदार यहां नए कपड़े, पुराने कपड़े, जूते व अन्य प्रकार की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2005 में बाटा पुल बनने के बाद दुकानदारों को निगम अधिकारियों के मौखिक आदेश पर बाटा पुल के नीचे स्थानांतरित कर दिया गया था। दुकानदारों के पास पुरानी तहबाजारी की निगम की रसीदें हैं तथा बहुत दुकानों में बिजली के कनेक्शन (मीटर) लगे हुए हैं। उनका संगठन समय-समय पर इस मार्केट को स्थाई करने की मांग करता आ रहा है। मंगलवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई अनुचित है। उन्होंने चेतावनी है कि यदि न्याय ना मिला तो संगठन बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed